Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

पॉक्सो एक्ट के तहत पुलिस ने युवक को 6 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार

May 25, 2025

पॉक्सो एक्ट के तहत पुलिस ने युवक को 6 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार

पंचकूला: महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पंचकूला पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज एक गंभीर मामले में मात्र 6 घंटे के भीतर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर मिसाल कायम की है। डीसीपी हिमाद्रि कौशिक के नेतृत्व में महिला थाना प्रभारी सब-इंस्पैक्टर नेहा संधू ने तत्परता दिखाते हुए यह कार्रवाई की। इस पूरे मामले की जांच एएसआई सुदेश कर रही है। मामले की शुरूआत उस समय हुई जब महिला ने महिला थाना में शिकायत दी कि उसकी 14 वर्षीय बेटी, जो आठवीं कक्षा की छात्र है, 22 मई की सुबह स्कूल जाते समय रास्ते में एक दुकान के पास खड़ी थी। उसी दौरान एक युवक उसे अपनी कार में बैठाकर किसी सुनसान स्थान पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची ने घर पहुंचकर पूरी घटना अपने माता-पिता को बताई, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया।

महिला थाना ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए पीड़िता को नागरिक अस्पताल, सैक्टर-6 में चिकित्सकीय जांच के लिए भेजा और तुरंत कार्रवाई आरंभ की। महिला की शिकायत के आधार पर 23 मई को आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा 6 एवं भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(2) के तहत मामला दर्ज किया गया। महिला थाना प्रभारी नेहा संधू ने बताया कि आरोपी युवक पहले से शादीशुदा है और मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। वह वर्तमान में ट्राईसिटी क्षेत्र में एक निजी नौकरी करता है। घटना के बाद आरोपी तुरंत फरार हो गया था और यूपी भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस की सजगता के चलते उसे 6 घंटे मे काबू कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया
गया है।

ये भी पढ़ें- OTT पर छाई ‘पीकी ब्लाइंडर्स: द इमॉर्टल मैन’, 50 देशों में कर रही ट्रेंड

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें