Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

लुधियाना में गंदे नाले से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, इलाके में मचा हड़कंप

August 12, 2026

लुधियाना में गंदे नाले से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, इलाके में मचा हड़कंप

पंजाबः लुधियाना में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक गंदे नाले में अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिला। शव मिलने की सूचना मिलते ही नाले के आसपास रहने वाले लोगों और राहगीरों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। लोगों ने शव की पहचान करने की कोशिश की, लेकिन शव बुरी तरह सड़ चुका था। इसके चलते अंदाजा लगाया जा रहा है कि शव कई दिन पुराना हो सकता है।

आस-पास के लोगों और राहगीरों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए शव को नाले से बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से शव को नाले से बाहर निकाला।

पुलिस ने शव की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। साथ ही, आसपास के थानों को भी अज्ञात शव के बारे में सूचना दी गई है, ताकि लापता लोगों से संबंधित जानकारी के आधार पर उसकी पहचान की जा सके। शव को लुधियाना सिविल अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया गया है।

वहीं, पुलिस अधिकारी ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के शव को नियमानुसार 72 घंटे तक मुर्दाघर में रखा जाएगा। शव की पहचान होने के बाद ही उसकी मौत की असली वजह और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं का पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

📍 Location: Ludhiana (Ludhiana)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें