
मोगा: विदेश भेजने का भरोसा देकर 50 से 55 लाख रुपये की कथित ठगी करने के मामले में मोगा पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने आपसी मिलीभगत से पहले उसका विवाह करवाया और फिर विदेश भेजने का झांसा देकर बड़ी रकम हासिल कर ली।
सहायक थानेदार कवलजीत सिंह ने बताया कि जस्करण सिंह सिद्धू पुत्र इकबाल सिंह, निवासी गांव दौधर गरबी ने शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि अमनप्रीत कौर के साथ उसका विवाह करवाया गया। इसके बाद उसे विदेश भेजने का भरोसा दिया गया, लेकिन शिकायतकर्ता के अनुसार इस प्रक्रिया के नाम पर उससे करीब 50 से 55 लाख रुपये की ठगी की गई।
पुलिस ने इस मामले में अमनप्रीत कौर पत्नी जस्करण सिंह, सतनाम सिंह उर्फ सत्ता पुत्र मलकीत सिंह, सतवीर कौर पत्नी सतनाम सिंह और मलकीत सिंह पुत्र सुदागर सिंह को नामजद किया गया यह सभी गांव राउके कलां, जिला मोगा के निवासी हैं।
पुलिस ने बताया कि दिनांक 14 जुलाई 2026 की जांच उप कप्तान पुलिस, निहाल सिंह वाला द्वारा की गई। जांच के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोगा के आदेशों के अनुसार थाना बधनी कलां में भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 318(4) और 61(2) के तहत मामला दर्ज किया गया।
विदेश भेजने के नाम पर होने वाली धोखाधड़ी के मामलों में रकम के लेन-देन, दस्तावेजों और संबंधित व्यक्तियों की भूमिका की जांच महत्वपूर्ण होती है। इस मामले में भी पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस रिकॉर्ड में ठगी की रकम शिकायतकर्ता के आरोप के रूप में दर्ज है।
📍 Location: मोगा
मेष: दिन शुभ रहेगा...