Site icon Dainik Savera Times

मलेरकोटला में कांग्रेस कार्यक्रम में मंच के लिए बवाल

Uproar over the stage at a Congress event in Malerkotla : संगरूर। कांग्रेस के एक कार्यक्रम के दौरान उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब मंच पर जाने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और अन्य समर्थकों के बीच विवाद शुरू हो गया।

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/08/1001349543-1.mp4

बताया जा रहा है कि पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वडिंग और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के कुछ ही देर बाद मंच पर जाने को लेकर पहले कहासुनी हुई और देखते ही देखते मामला झगड़े में बदल गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच अचानक अफरातफरी मच गई और स्थिति को संभालने के लिए पुलिसकर्मियों को हस्तक्षेप करना पड़ा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर झगड़ा कर रहे लोगों को अलग किया और स्थिति को नियंत्रित किया।

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/08/1001349542-1.mp4

इस पूरे घटनाक्रम के बीच सबसे चर्चित तस्वीर तब सामने आई, जब राजा वडिंग खुद मंच से नीचे उतरकर कार्यकर्ताओं और लोगों के बीच जाकर बैठ गए। उनके इस कदम को तनाव कम करने और कार्यकर्ताओं को संयम का संदेश देने की कोशिश के तौर पर देखा गया। नेताओं और पुलिस के हस्तक्षेप के बाद स्थिति शांत हुई और कार्यक्रम को दोबारा सुचारू रूप से चलाने का प्रयास किया गया। हालांकि, कार्यक्रम के दौरान सामने आए इस विवाद ने कांग्रेस के अंदरूनी प्रबंधन, मंच व्यवस्था और कार्यकर्ताओं के बीच आपसी तालमेल को लेकर चर्चाओं को जरूर जन्म दे दिया।

Exit mobile version