Site icon Dainik Savera Times

अमृतसर भंडारी पुल पर वाल्मीकि संगठनों ने ट्रैफिक जाम कर दिया धरना

अमृतसर: पावन वाल्मीकि तीर्थ पर धार्मिक झंडे के रंग को लेकर संत समाज और धार्मिक संगठनों के बीच पैदा हुआ विवाद गहरा गया है। इस समय स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। बुधवार को वाल्मीकि संगठनों द्वारा भंडारी पुल पर धरना देकर ट्रैफिक जाम किया गया है। इसके बाद शहर को दो हिस्सों में बांटने वाले भंडारी पुल की ट्रैफिक जाम होने से पूरे शहर का ट्रैफिक प्रभावित हो गया। 6 घंटे बाद अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद धरना उठाया गया। सोमवार को पावन वाल्मीकि तीर्थ में झंडे का रंग बदलने को लेकर दो पक्ष इकट्ठा हुए थे। एक तरफ ओम प्रकाश गब्बर, कमल खोसला, विनोद बिट्टा, सुरेंद्र टोना, सरवन गिल, एडवोकेट अजय गिल देव सिंह के अलावा संत विवेक नाथ संत संगम नाथ, संत कर्मनाथ, संत रामदास, संत शिवनाथ, संत लक्ष्मण दास और कुछ और धार्मिक लोगों के अलावा देश के अलग-अलग राज्यों से आए लोग मौजूद थे।

दूसरी तरफ से दर्शन रत्न रावण, संत विवेक ऋषि, संत अशोक लंकेश, ऋषि संत, मुकेश अनारिया, कुमार दर्शन, पवन द्रविड़, ओम प्रकाश अनारिया, शशि गिल के अलावा वाल्मीकि समुदाय से संबंधित कई प्रमुख नेता मौजूद थे। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था। इन लोगों का आरोप है जबरदस्ती ओम प्रकाश गब्बर और उसके पक्ष के लोगों द्वारा लार रंग का झंडा लगा दिया गया। दर्शन रत्न रावण, ओम प्रकाश अन्नारिया, कुमार दर्शन और पवन द्रविड़ का कहना है कि उन्हें प्रशासन द्वारा कहा गया था कि बैठकर मीटिंग कर मामले का हल निकाला जाएगा मगर पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में लाल रंग का झंडा लगाने के नाम पर बेअदबी की गई है। भगवान वाल्मीकि महाराज की पवित्र प्रतिमा पर कुछ लोग खड़े हो गए थे।

हथियार लेकर पावन तीर्थ के अंदर दाखिल हुए। उन्होंने कहा मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों के अलावा बेअदबी भी करने वालों के खिलाफ केस दर्ज किया जाए। बुधवार को भंडारी पुल पर धरना देकर ट्रैफिक जाम किया गया। लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा शाम को डिप्टी कमिश्नर अमृतसर दलविंदरजीत सिंह, पुलिस कमिश्नर अमृतसर सिटी गुरप्रीत सिंह भुल्लर, डीआईजी बार्डर संदीप गोयल और अन्य अधिकारी भंडारी पुल पर पहुंचे। धरना दे रहे लोगों से बातचीत की। 2 दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। इसके बाद धरना उठा लिया गया।

ये भी पढ़ें- इस फेमस यूट्यूबर ने लाइव आकर की सुसाइड की कोशिश, डिवाइडर से टकराने पर उड़े गाड़ी के परखच्चे

Exit mobile version