अमृतसर: शहर के विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने डीसी दलविंदरजीत सिंह को राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पंजाब में आए दिन हो रही आम लोगों की हत्याओं तथा समाज के लिए तन-मन से सेवा करने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सामाजिक कार्यकत्र्ताओं पर हो रहे हमलों पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। नेताओं ने कहा कि फिरोजपुर में नवीन अरोड़ा की निर्मम हत्या के कारण प्रदेश में अत्यंत गंभीर और चिंताजनक वातावरण बन गया है। पंजाब में तेजी से बिगड़ती कानून-व्यवस्था आम नागरिकों के लिए भय का माहौल खड़ा कर रही है। यह स्थिति राज्य के लिए अत्यंत चिंताजनक है।
ज्ञापन में यह मांग की गई कि राज्य सरकार ऐसी दुखद घटनाओं को रोकने के लिए तत्काल कठोर कदम उठाए और नवीन अरोड़ा के हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार कर उनके परिवार को न्याय दिलाया जाए। इस मौके पर शिवाला बाग भाईया, श्री दुग्र्याना कमेटी,भगवान वाल्मीकि केंद्रीय मंदिर (हाथी गेट), केंद्रीय गुरु रविदास मंदिर (हाल गेट), पिंडर बोहल गौशाला चौंक मंडी, लक्ष्मी नारायण संस्कृत कॉलेज, गुणा वाला मंदिर, श्री बालाजी धाम, श्री राम मंदिर भल्ला कालोनी छेहर्टा, श्री दुर्गा माता मंदिर, हरयावल पंजाब, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विज्ञान भारती, स्वदेशी जागरण मंच, सरहद लोक सेवा समिति, विश्व हिन्दू परिषद के प्रतिनिधि उपस्थित थे।’
ये भी पढ़ें : ‘लुका छुपी’ के 7 साल पूरे: कैसे कार्तिक आर्यन बने आम भारतीय युवाओं की आवाज़?