Site icon Dainik Savera Times

Patiala : बुजुर्ग महिला से मारपीट का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

Video of assault on elderly woman goes viral. : पटियाला। सुलर कॉलोनी में बुजुर्ग महिला के साथ कथित मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद मामला गरमा गया है। पीड़िता रितु मित्तल का राजिंदरा अस्पताल में इलाज चल रहा है। बेटे राहुल मित्तल ने अपनी भाभी बबीता पर मारपीट के आरोप लगाए हैं।

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/08/145455.mp4

पुलिस ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की बात कही है। पीड़िता के बेटे राहुल मित्तल ने आरोप लगाया कि उनकी मां घर पर अकेली थीं। उनकी पोती बीमार थी, इसलिए उन्होंने मां से बच्ची को दवा देने के लिए कहा था। राहुल का आरोप है कि इसी बात पर उनकी भाभी बबीता ने उनकी मां के साथ मारपीट की। राहुल के मुताबिक, घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कथित मारपीट दिखाई दे रही है।

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/08/145441.mp4

घटना के बाद रितु मित्तल को इलाज के लिए राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया। डकाला चौकी के इंचार्ज गुर प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिली है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। राहुल मित्तल ने पुलिस और प्रशासन से निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Also Read :

Exit mobile version