Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

बच्चे को पीट रहे सरकारी स्कूल के टीचर का वीडियो वायरल, हुआ सस्पेंड

September 7, 2023

बच्चे को पीट रहे सरकारी स्कूल के टीचर का वीडियो वायरल, हुआ सस्पेंड

फाजिल्का : अबोहर के सरकारी स्कूल में एक शिक्षक द्वारा बच्चे को थप्पड़ मारने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि इसे लेकर बच्चे के पिता ने कहा- मुझे इससे कोई एतराज नहीं है। बच्चे को मारे बिना टीचर कैसे पढ़ा सकता है।

ढाणी कड़ाका सिंह निवासी तीसरी कक्षा के बच्चे के पिता कृष्ण सिंह ने कहा कि उनका बच्चा घर में उनका कहना नहीं मानता था और न ही स्कूल का काम करता था। कृष्ण सिंह ने कहा इसमें अध्यापक का कोई कसूर नहीं है। हालांकि जब से वीडियो वायरल हुआ है तब से टीचर पर कार्रवाई की तलवार लटक रही थी। उधर, संबंधित स्कूल के बीपीओ भाला राम ने कहा था कि वीडियो की जांच पड़ताल की जा रही है, जिसके बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी और अब इस टीचर के खिलाफ कार्यवाई करते हुए उसे सस्पेंड कर दिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें