Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

Vigilance ने इंस्पेक्टर PUNGRAIN को 1,50,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

December 26, 2022

चंडीगढ़: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी मुहिम के दौरान सोमवार को लुधियाना में तैनात पनग्रेन के इंस्पेक्टर कुणाल गुप्ता को 150000 रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया।

यह जानकारी देते हुए स्टेट विजिलेंस के प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता चरणजीत सिंह, करतार सिंह एंड सन्स राइस मील के मालिक की शिकायत पर उक्त आरोपी इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। शिकायतकर्ता ने दर्ज शिकायत में बताया गया कि आरोपी पनग्रेन इंस्पेक्टर ने पिछले सीजन का धान आवंटित करने के बहाने उनसे एक लाख रुपये और पारस राइस मिल के मालिक महेश गोयल से 50 हजार रुपये की रिश्वत ली थी।

शिकायतकर्ता ने आगे बताया कि चूंकि जिले में चार शेलर्स बकाएदार होने के कारण बंद हो गए थे और उन शेलर्स के धान आवंटन का हिस्सा उनकी राइस मिल और महेश गोयल सहित दस अन्य शेलर्स के बीच वितरित किया जाना था। प्रवक्ता ने बताया कि जांच के दौरान शिकायत में साबित हुए आरोपों में यह पाया गया कि पनग्रेन के उपरोक्त इंस्पेक्टर ने शिकायतकर्ता और महेश गोयल से 1,50,000 रुपये की रिश्वत ली थी ताकि शेलरों को धान का आवंटन किया जा सके। इस संबंध में आरोपी इंस्पेक्टर कुणाल गुप्ता के खिलाफ विजिलेंस थाना लुधियाना में एफआईआर नं 16 दिनांक 26-12-2022 के दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।आरोपी को कल अदालत में पेश किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें