Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

विजिलेंस जागरूकता सप्ताह: विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार खत्म करने की ली शपथ

October 30, 2023

विजिलेंस जागरूकता सप्ताह: विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार खत्म करने की ली शपथ

चंडीगढ़ : समाज और सरकारी अधिकारियों/कर्मचारियों के बीच प्रशासन में जवाबदेही, ईमानदारी और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए दृढ़ प्रयासों के साथ पंजाब विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 5 नवंबर तक ‘विजिलेंस जागरूकता सप्ताह’ मनाया जाएगा। इस वर्ष के संदेश ‘भ्रष्टाचार को ना कहें: राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्ध’ के साथ, यह सप्ताह भ्रष्टाचार के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए समर्पित होगा।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज से इस सप्ताह की शुरुआत लोगों को एक प्रभावी संदेश देकर की। उन्होंने नागरिकों से भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन की आम इच्छा के साथ भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में सरकार का समर्थन करने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में लोगों से व्हाट्सएप के माध्यम से एंटी करप्शन एक्शन लाइन नंबर 95012-00200 पर संपर्क करके सही जानकारी साझा करने का आग्रह किया. उन्होंने आश्वासन दिया कि भ्रष्टाचार को खत्म करने की सरकार की अटूट प्रतिबद्धता के तहत भ्रष्टाचार के हर मामले से सख्ती से निपटा जाएगा।

इन पहलों के बारे में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के डीजीपी-सह-मुख्य निदेशक वरिंदर कुमार ने कहा कि इस सप्ताह भर चलने वाले जागरूकता अभियान का उद्देश्य सरकारी कार्यालयों और समाज से भ्रष्टाचार को खत्म करने के सामूहिक मिशन में लोगों की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि ‘सतर्कता जागरूकता सप्ताह’ भ्रष्टाचार मुक्त पंजाब बनाने की साझा जिम्मेदारी को दर्शाता है। विजिलेंस ब्यूरो प्रमुख ने आगे बताया कि इस सप्ताह के दौरान सभी क्षेत्रीय अधिकारी लोगों को ‘भ्रष्टाचार मुक्त राज्य’ बनाने के नेक कार्य में उत्साही भागीदार के रूप में शामिल करने का प्रयास करेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें