Site icon Dainik Savera Times

विजिलेंस ब्यूरो ने ASI और वरिष्ठ कांस्टेबल को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

चंडीगढ़: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (वीबी) ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ अपने अभियान के दौरान रविवार को बरनाला जिले के पुलिस स्टेशन महल कलां में तैनात सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) जग्गा सिंह (नंबर 636/बीएनएल) और वरिष्ठ कांस्टेबल गुरप्रीत सिंह (नंबर 288/बीएनएल) को 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि उक्त पुलिस कर्मियों को बरनाला शहर की एक महिला द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो से संपर्क करके बताया कि मेहल कलां थाने में एक मामला दर्ज किया गया था जिसमें उसके भाई को नामजद किया गया था और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। उसने आरोप लगाया कि उक्त आरोपी एएसआई और सीनियर कांस्टेबल ने उसके भाई का मोबाइल फोन, घड़ी, सोने की चेन और 10,000 रुपए नकद छोड़ने के लिए उससे रिश्वत की मांग की थी।

प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत की पुष्टि के बाद विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 50,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए दोनों आरोपी पुलिस कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस सम्बन्ध में विजीलैंस ब्यूरो के थाना पटियाला रेंज में दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की अगली जांच जारी है।

यह भी पढ़ें- ट्रंप ने फिर बताया पीएम मोदी को अपना दोस्त, फोन पर हुई बातचीत का किया जिक्र

Exit mobile version