Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

विजिलेंस ब्यूरो ने 6 लाख रुपए की रिश्वत लेने वाले ASI को किया गिरफ्तार

February 28, 2024

विजिलेंस ब्यूरो ने 6 लाख रुपए की रिश्वत लेने वाले ASI को किया गिरफ्तार

अमृतसर: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान अमृतसर शहर की पुलिस चौकी कोट खालसा के प्रभारी सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) राज कुमार को 6 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

राज्य सतर्कता ब्यूरो के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि उक्त पुलिसकर्मी को न्यू उधम सिंह नगर, अमृतसर निवासी अमानचन सिंह द्वारा मुख्यमंत्री के भ्रष्टाचार निरोधक कार्यालय में दायर की गई एक ऑनलाइन शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने आगे कहा कि शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उक्त एएसआई ने पुलिस स्टेशन डिवीजन-बी में दर्ज एक हत्या के मामले की जांच के दौरान उसे और उसके चार रिश्तेदारों को बरी करने के बदले में उससे 6 लाख रुपये की रिश्वत ली थी।

प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की जांच के दौरान लगाए गए आरोप साबित हुए कि उक्त पुलिस कर्मी ने शिकायतकर्ता से उक्त आशय की एवज में 6 लाख रुपये की रिश्वत ली थी।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो की अमृतसर रेंज में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने कहा कि आरोपी को कल अदालत में पेश किया जाएगा और इस मामले की आगे की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें