Site icon Dainik Savera Times

विजिलेंस ब्यूरो ने एसडीएम के स्टेनो को रिश्वत के 24 लाख रुपये के साथ किया गिरफ्तार

चंडीगढ़:  पंजाब विजीलैंस ब्यूरो (वीबी) ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा अपनाई गई जीरो टॉलरेंस नीति के अनुरूप लुधियाना जिले के एस.डी.एम. रायकोट के कार्यालय में तैनात स्टेनो जतिन्दर सिंह को 24,06,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

राज्य ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि यह गिरफ्तारी लुधियाना जिले की रायकोट तहसील के गांव सुखाना के निवासी द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के बाद की गई है। उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि एसडीएम रायकोट और उनके स्टेनो जतिंदर सिंह, जो कि जगराओं तहसील के गांव नूरपुरा के निवासी हैं, सरकारी काम करने के बदले में जनता से भारी रकम वसूल रहे हैं।

इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने आरोपी जतिंदर सिंह स्टेनो से पूछताछ की और उसके कार्यालय की तलाशी में अलमारी से 24 लाख 6 हजार रुपए की नकदी बरामद की गई।

उन्होंने कहा कि आरोपी इस नकदी का विवरण बताने में विफल रहा और वीबी टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। प्रवक्ता ने बताया कि इस सम्बन्ध में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के अन्तर्गत विजीलैंस ब्यूरो के लुधियाना रेंज थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में आगे की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें- मोनालिसा ने फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- कई बार मुझे गलत तरीके से छूने की कोशिश की

Exit mobile version