Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

विजीलैंस द्वारा 20,000 रुपए की रिश्वत लेता सीनियर सहायक काबू

April 25, 2024

विजीलैंस द्वारा 20,000 रुपए की रिश्वत लेता सीनियर सहायक काबू

चंडीगढ़: राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चल रही मुहिम के दौरान पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज जि़ला सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता अधिकारी, लुधियाना के दफ़्तर में तैनात सीनियर सहायक अमनदीप सिंह को 20,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए राज्य विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त मुलजिम को सतीश कुमार निवासी गाँव किशनपुरा, तहसील डेराबसी, एस.ए.एस. नगर द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ़्तार किया गया है।

उन्होंने आगे बताया कि उक्त शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो लुधियाना यूनिट की आर्थिक अपराध शाखा (ई.ओ.डब्ल्यू.) से सम्पर्क करके दोष लगाया कि उक्त कर्मचारी ने उसकी लडक़ी के जाति सर्टिफिकेट की जांच में मदद करने के बदले उससे एक लाख रुपए की रिश्वत की माँग की है। उसने आगे बताया कि उक्त मुलजिम पहले भी उससे 20,000 रुपए ले चुका है, जो एोनो ऐप के द्वारा उसके बैंक खाते में भेजे गए थे और अब वह रिश्वत की बाकी रकम की माँग कर रहा है।

प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्राथमिक पड़ताल के बाद ई.ओ.डब्ल्यू. की विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाकर उक्त मुलजिम को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में रिश्वत की दूसरी किश्त के तौर पर 20,000 रुपए लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया। उन्होंने आगे बताया कि इस सम्बन्धी उक्त मुलजिम के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो के थाना ई.ओ.डब्ल्यू. लुधियाना यूनिट में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। मुलजिम को कल अदालत में पेश किया जाएगा और इस मामले में आगे की कार्यवाही जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें