Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Vigilance ने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ लुक आउट नोटिस किया जारी

March 10, 2023

Vigilance ने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ लुक आउट नोटिस किया जारी

चंडीगढ़:पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो ने लुक आउट सर्कुलर जारी किया है। चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ आय से ज्यादा संपति की जांच चल रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह नोटिस तीन दिन पहले जारी किया गया था और सभी एयरपोर्ट्स पर अलर्ट कर दिया गया था कि चन्नी विदेश भाग सकते हैं।

बता दें कि चरणजीत सिंह चन्नी पर सरकारी पैसे के गबन का आरोप है। उन पर टूरिज्म अफसरों के जरिए थीम पार्क के उद्घाटन में पैसा हड़पने और 20 गुना ज्यादा दाम पर टेंडर देने का आरोप है। थीम पार्क का टेंडर 17 नवंबर 2021 को दिया गया था। यह सिंगल टेंडर 1 करोड़ 47 लाख 91 हजार रुपये का अलॉट किया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें