Last Updated: November 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

नशे के खिलाफ ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, दो युवकों को पकड़कर सड़क पर नाक रगड़वाई

November 15, 2026

नशे के खिलाफ ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, दो युवकों को पकड़कर सड़क पर नाक रगड़वाई

Villagers Take Action Against Suspected Drug Peddlers : लुधियाना। गांव बूथगढ़ में नशे के कारोबार से जुड़े होने के संदेह में ग्रामीणों और निहंग सिखों ने दो युवकों को पकड़कर सार्वजनिक रूप से उठक-बैठक करवाई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक की डंडे से पिटाई करते हुए भी देखा जा सकता है। सरपंच ने युवकों से 100 ग्राम चिट्टा और सिरिंज बरामद होने का दावा किया है।

 

इसके बाद उन्हें गुरुद्वारा साहिब के बाहर सड़क पर बैठाकर सार्वजनिक रूप से नाक रगड़वाई और उठक-बैठक करवाई। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक के विरोध करने पर वहां मौजूद निहंग सिख उसे डंडे से पीटते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार, गांववासियों ने दोनों युवकों को नशे के कारोबार से जुड़े होने के संदेह में पकड़ा था। इसके बाद लोगों ने उन्हें अपने घेरे में लेकर सड़क पर बैठा दिया। वायरल वीडियो में दोनों युवकों को जमीन पर नाक रगड़ते और उठक-बैठक करते देखा जा सकता है। इस मामले में गांव के सरपंच ताजपरविंदर सोनू ने दावा किया कि युवकों के पास से 100 ग्राम चिट्टा और नशे के इस्तेमाल में आने वाली सिरिंज बरामद हुई हैं।

उन्होंने कहा कि गांव में लंबे समय से नशे का कारोबार चल रहा है। इस संबंध में पुलिस अधिकारियों को कई बार शिकायतें दी गईं, लेकिन इसके बावजूद नशे के कारोबार पर प्रभावी रोक नहीं लग सकी। सरपंच सोनू के मुताबिक, गांव में नशे की लत के कारण मोटरसाइकिल चोरी और लूटपाट जैसी वारदातें भी बढ़ रही हैं। कई परिवार अपने बच्चों की नशे की आदत से परेशान हैं। हालात यह हैं कि नशे के आदी युवक अपनी लत पूरी करने के लिए घरों का सामान और महिलाओं के गहने तक बेच रहे हैं। इससे परिवारों के साथ-साथ पूरे गांव का माहौल प्रभावित हो रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें