सवेरा न्यूज/श्री आनंदपुर साहिब : अमृत भारत योजना के तहत आधुनिक सुविधाओं से लैस किए गए श्री आनंदपुर साहिब रेलवे स्टेशन का वर्चुअल उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। उद्घाटन कार्यक्रम में पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष डॉ. सुभाष शर्मा, पूर्व प्रदेश सचिव एडवोकेट अरविंद मित्तल, डॉ. परमिंदर शर्मा, जतिंदर सिंह अठवाल, रतन धनेड़ा और अमृत लाल घोगा सहित भारी संख्या में भाजपा नेताओं ने केंद्र सरकार द्वारा रेलवे बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण के प्रयासों की सराहना की।
इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए एडवोकेट अरविंद मित्तल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देशभर के 75 रेलवे स्टेशनों को अमृत भारत योजना के तहत जनता को समर्पित किया है, जहां करोड़ों रुपये की लागत से आधुनिक सुविधाएं विकसित की गई हैं। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशनों के नवीनीकरण से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और स्थानीय विकास को भी गति मिलेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा कि देश को पहली हाइड्रोजन ट्रेन की सौगात मिलने से भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।
उन्होंने कहा कि यह पहल पर्यावरण संरक्षण और नई तकनीक को बढ़ावा देने वाली है। श्री मित्तल ने कहा कि हरियाणा के कुरुक्षेत्र में सिख संग्रहालय की आधारशिला रखा जाना सिख इतिहास और विरासत के सम्मान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि श्री आनंदपुर साहिब और कुरुक्षेत्र दोनों ही त्याग, धार्मिक विरासत और मानवता की रक्षा के प्रतीक हैं।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज चंडीगढ़ में नए मेडिकल कॉलेज सहित कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया है। इन परियोजनाओं से देश के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी और विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। इस आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...