मानसा : सीनियर कप्तान पुलिस भागीरथ सिंह मीना ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब सरकार द्वारा पंजाब को नशा मुक्त करने के लिए छेड़ी मुहिम ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ तहत सख्त नीति अपनाई गई है जिसकी लड़ी तहत डायरेैक्टर जनरल पुलिस पंजाब गौरव यादव आईपीएस के आदेशों व हरजीत सिंह आईपीएस डिप्टी इंसपैक्टर जनरल पुलिस, बठिंडा रेंज की अगुवाई में मानसा पुलिस द्वारा ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ तहत कार्रवाई करते विभिन्न थानों में 6 मुकदमे दर्ज करके 6 व्यक्तियों को काबू करके उनसे 3 ग्राम हैरोइन, 930 नशीली गोलियां, 90 सिगनेचर कैप्सूल, 25 लीटर लाहन, एक व्यक्ति को काबू करके चोरी का मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता हासिल की है।
सीनियर कप्तान पुलिस मानसा ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना सिटी बुढलाडा की पुलिस टीम ने सलीम कुमार पुत्र राजकुमार वासी वार्ड नंबर 11 बुढलाडा से दौराने गश्त 3 ग्राम हैरोइन बरामद करके थाना सिटी बुढलाडा तहत दर्ज करके जांच अमल में लाई। थाना बोहा सीआईए स्टाफ पुलिस टीम ने गुरप्रीत सिंह पुत्र काला सिंह वासी वार्ड नंबर 13 बोहा से दौराने गश्त 20 नशीली गोलियां, 90 सिगनेचर कैप्सूल बरामद करके थाना बोहा तहत दर्ज करके तफ्तीश अमल में लाई और थाने की पुलिस टीम ने लभी सिंह पुत्र काका सिंह वासी रामनगर भटठल से मुखबरी होने पर 25 लीटर लाहन बरामद कर एक्साइज एक्ट थाना बोहा तहतदर्ज करके तफ्तीश अमल में लाई।
इसी बीच थाना भीखी सीआईए स्टाफ की पुलिस टीम ने हरबंस सिंह पुत्र लखविंद्र सिंह वासी वार्ड नंबर 13 भीखी से दौराने गश्त 60 नशीली गोलियां बरामद करके थाना भीखी तहत दर्ज करके जांच अमल में लाई। थाना जोगा की पुलिस टीम ने हरबंस कौर पत्नी बिक्कर सिंह वासी जोगा से दौराने गश्त 850 नशीली गोलियां बरामद करके थाना जोगा तहत दर्ज करके जांच अमल में लाई। थाना झुनीर में सीआईए स्टाफ की पुलिस टीम ने बंटी सिंह पुत्र नायब सिंह वासी जट्टाणा खुर्द को दौराने गश्त मुखबरी होने पर काबू करके चोरी का मोटरसाइकिल बरामद करके थाना झुनीर तहत दर्ज करके जांच अमल में लाई।
ये भी पढ़ें : US Israel Iran War: बेटी के साथ दुबई में फंसी लारा दत्ता, रो-रोकर बयां किया दर्द
मेष: दिन शुभ रहेगा...