मालेरकोटला: विधायक मालेरकोटला डा. जमील उर रहमान द्वारा युद्ध नशेयां विरुद्ध मुहिम के अंतर्गत नशों के खात्मे के लिए स्थानीय मोहल्ला जमालपुर के पक्का दरवाजा और किला रहमतगढ में आम लोगों को इसके बुरे प्रभावों से अवगत करवाने के लिए जनतक मिलनी की। जनतक मिलनी मौके ब्लाक प्रधान साबर रत्न, काऊंसलर इकबाल फौजी, लियाकत अली, ब्लाक प्रधान हलीम, किला रहमतगढ में काऊंसलर मुहम्मद हबीब, प्रधान अशरफ अब्दुला, यासीन नेसती, यासर इरफात, अकरम बग्गा, मेजर सिंह, बलजीत सिंह, हाजी जमील किला के इलावा बडी संख्या में शहर निवासी मौजूद थे। डा. जमील उर रहमान ने आवाम को प्रेरित करते कहा कि मुख्यमंत्नी पंजाब भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने नशों का खात्मा करने का तहैया किया है जिससे नौजवानी को नशों की आदत से बचाया जा सके और राज्रू की संस्कृतिक होंद को कायम रखा जा सके।
नौजवान पीढी को नशों से बचाने और खेलों की तरफ प्रेरित करने के मकसद से पंजाब सरकार की तरफ से मालेरकोटला के 30 गाँवों में 6 करोड़ 42 लाख 885 रु पए की लागत से खेल मैदान बनाये जा रहे हैं जिससे नौजवानों को सही दिशा प्रदान करके उनका भविष्य सुरिक्षत किया जा सके। उन्होंने कहा कि पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए शुरू की जंग की निगरानी राज्य के वित्त मंत्नी हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-समिति की तरफ से लगातार की जा रही है। उन्होंने आम लोगों को पंजाब सरकार का साथ देने का न्योता देते कहा कि युद्ध नशों विरु द्ध मुहिम पंजाब की नौजवानी के भविष्य को सुरिक्षत करने की तरफ बडा कदम साबित हो रही है।
ये भी पढ़े- बंगाल सहित इन राज्यों में कब होंगे चुनाव? ECI आज करेगा तारीखों का ऐलान

