Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

फिर झेलना पड़ेगा गर्मी का प्रकोप…लेकिन इन जिलाें में बारिश और तूफान का Yellow Alert हुआ जारी

June 10, 2024

फिर झेलना पड़ेगा गर्मी का प्रकोप…लेकिन इन जिलाें में बारिश और तूफान का Yellow Alert हुआ जारी

चंडीगढ़ : पंजाब में पारा चढ़ता जा रहा है। हालांकि, चढ़ते तापमान के बीच पंजाब के कई इलाकों में बारिश होने से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। पश्चिमी विक्षोभ का असर पंजाब में कम होता दिख रहा है। भीषण गर्मी और लंबे समय तक बिजली कटौती से लोगों की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश के पूर्वानुमान के बावजूद बारिश बहुत कम हुई, जिसके बाद पंजाब के औसत तापमान में करीब 0.9 डिग्री की बढ़ोतरी देखी गई है।

कुछ दिनों की राहत के बाद एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक, 12 जून तक पंजाब के ज्यादातर इलाकों में यह गर्मी फिर जोर पकड़ेगी। आज मालवा, फिरोजपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, फरीदकोट, मोगा और बठिंडा के 6 जिलों में बारिश और तूफान आने की संभावना है। पंजाब के उक्त 6 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

शहर के लोगों को अभी कुछ दिन और गर्मी झेलनी पड़ेगी। हालांकि, पिछले दिनों आई आंधी और हल्की बारिश के बाद शहर में एक सप्ताह से तापमान में गिरावट देखी जा रही है। अब फिर से तापमान बढ़ने से शहर के कुछ इलाकों में गर्म हवाएं चल सकती हैं। आने वाले दिनों में तापमान 44 डिग्री तक जा सकता है। विभाग ने अलर्ट किया है कि कुछ जगहों पर गर्म हवाएं भी चलेंगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें