Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab Weather Update: पंजाब में फिर बदलेगा मौसम, अगले 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी

September 13, 2026

Punjab Weather Update: पंजाब में फिर बदलेगा मौसम, अगले 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी

Punjab Weather Update: पंजाब में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 13 सितंबर से 17 सितंबर तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक का दौर देखने को मिल सकता है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है। चंडीगढ़ में भी बादल छाए रहने और बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने कई क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

तापमान में मामूली गिरावट

पंजाब में अधिकतम तापमान में करीब 0.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। इसके बावजूद तापमान सामान्य से लगभग 1.8 डिग्री अधिक बना हुआ है। भाखड़ा में अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि चंडीगढ़ में यह 36.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

आज इन जिलों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक रविवार, 13 सितंबर को पंजाब के करीब 16 जिलों में बारिश की संभावना है। पठानकोट में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

इसके अलावा गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, रोपड़ और मोहाली में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला के कुछ हिस्सों में भी बारिश हो सकती है।

पश्चिमी विक्षोभ से बढ़ेगी बारिश और बादल

उत्तर पंजाब और आसपास के इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय बताया जा रहा है। वहीं उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे जम्मू क्षेत्र में बना चक्रवाती परिसंचरण अब उत्तर पंजाब के आसपास के क्षेत्रों तक प्रभाव डाल रहा है। इसके चलते आने वाले दिनों में बादल छाने और बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

ये भी पढ़ें…

25 राज्यों में बारिश का अलर्ट

13 सितंबर को उत्तर प्रदेश और बिहार समेत देश के करीब 25 राज्यों में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। कुछ इलाकों में 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं और आंधी चलने का खतरा बताया गया है।

पश्चिम बंगाल, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज तूफानी गतिविधियों का असर देखने को मिल सकता है। तेज हवाओं और बारिश के कारण फसलों को नुकसान पहुंचने के साथ-साथ पेड़-पौधों के गिरने का खतरा भी बना हुआ है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें