Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Weather Update: अगले 4-5 दिन सूबे में घना कोहरा और शीत लहर की स्थिति जारी रहेगी

January 13, 2024

Weather Update: अगले 4-5 दिन सूबे में घना कोहरा और शीत लहर की स्थिति जारी रहेगी

लुधियाना: मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब में हाड़ कंपा देने वाली ठंड से अभी राहत के आसार नहीं है। सूबे में अधिकतर स्थानों पर शनिवार को घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति जारी रहेगी। शीत दिन और शीत लहर का प्रकोप भी यथावत रहेगा। उसके बाद कोहरे के थोड़ा राहत के आसार हैं, लेकिन ठंड का सितम जारी रहेगा। ठंड की स्थिति शुक्रवार को भी जारी रही। गहरे कोहरे की वजह राज्य के अमृतसर में सुबह के समय जीरो विजिबिलटी की स्थिति रही।

उसके अलावा हलवारा, फरीदकोट बल्लोवाल सौंकरी में विजिबिलटी 50 मीटर से कम दर्ज की गई। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब में अगले 4-5 दिनों के दौरान मुख्य रूप से शुष्क मौसम रहने की संभावना है। इसके बावजूद न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं है। शनिवार 13 जनवरी को पंजाब में कुछ स्थानों पर घने से बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है। शीत दिन की स्थिति भी जारी रहेगी। उसके बाद कुछ स्थानों पर शीत दिन की स्थिति होने की संभावना ह

14 से 16 जनवरी को जिलावार ठंड की स्थिति: अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, लुधियाना, बरनाला व पटियाला में शीत लहर को लेकर चेतावनी है। जबकि पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब, तरनतारन, फिरोजपुर, मोगा, फरीदकोट, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा, मानसा व संगरूर में कुछ राहत की संभावना है। यहां मौसम विभाग ने निगरानी का सिग्नल दिया है।

13 जनवरी को एक दर्जन से अधिक जिलों में कड़ी ठंड की चेतावनी: अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, मुक्तसर फरीदकोट, मोगा, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर व पटियाला में कड़ी शीत लहर की चेतावनी जारी की गई है। सूबे के शेष जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और फतेहगढ़ साहिब में सचेत रहने के लिए चेताया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें