Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Weather Update: उमस और गर्मी से राहत नहीं, IMD ने 12 जुलाई के लिए जारी किया येलो अलर्ट

July 10, 2024

Weather Update: उमस और गर्मी से राहत नहीं, IMD ने 12 जुलाई के लिए जारी किया येलो अलर्ट

पंजाब में पिछले कुछ दिनों से बारिश नहीं होने के बाद राज्य के सभी जिलों में गर्मी के साथ-साथ उमस का स्तर अचानक बढ़ गया है। इस बीच, उमस से लोगों को राहत नहीं मिलने वाली है क्योंकि आईएमडी ने आज या कल बारिश का कोई अनुमान नहीं लगाया है। लोगों को 12 जुलाई के बाद ही राहत की उम्मीद है क्योंकि आईएमडी ने 12 जुलाई को पंजाब में बारिश का अनुमान जताया है।

पंजाब में मानसून की धीमी गति के कारण एक बार फिर गर्मी और उमस बढ़ गई है। अब मौसम विभाग ने 12 जुलाई को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस बीच, तीन जिलों पठानकोट, होशियारपुर और गुरदासपुर में भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही तापमान में भी बढ़ोतरी होने लगी है।

आज मोहाली में सुबह से ही मौसम सुहाना हो गया है और हल्की बारिश हो रही है। पिछले दिन के मुकाबले अधिकतम तापमान में 1.7 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। गुरदासपुर में 38 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इस मौसम में डेंगू और दूसरी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में लोगों को ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है।

पंजाब में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम विभाग ने बठिंडा को छोड़कर किसी भी इलाके में बारिश दर्ज नहीं की है। बठिंडा में 0.5 एमएम बारिश हुई है। लगभग सभी जिलों में तापमान 35 डिग्री को पार कर गया है, लेकिन आज और कल इसमें बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। जल्द ही यह चालीस को पार कर सकता है। हालांकि आज कई जिलों में बारिश होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें