Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

आयुष्मान योजना के अधीन रजिस्ट्रेशन करवाकर जीते 1 लाख तक का इनाम

October 18, 2023

आयुष्मान योजना के अधीन रजिस्ट्रेशन करवाकर जीते 1 लाख तक का इनाम

जालंधर : डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने जिले के लोगों को 30 नवंबर तक आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना अधीन अपना रजिस्ट्रेशन करवाकर एक लाख रुपये तक इनाम जीतने के अवसर का लाभ उठाने का न्योता दिया। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि पंजाब सरकार के दिशा-निर्देशों पर पंजाब राज्य स्वास्थ्य एजेंसी द्वारा राज्य के अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य बीमा अधीन लाने के लिए एक ड्रा निकाला जा रहा है, जिसके तहत 30 नवंबर तक आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवाने वालों को एक लाख रुपये तक का पुरस्कार जीतने का मौका मिलेगा।

उन्होंने आगे बताया कि ड्रा के दौरान 10 विजेताओं का चयन किया जाएगा और इसलिए पहला इनाम 1 लाख रुपये, दूसरा इनाम 50 हजार रुपये और तीसरा इनाम 25 हजार रुपये होगा। इसी तरह चौथा इनाम 10,000 रुपये और पांचवां इनाम 8,000 रुपये है, जबकि छठा से दसवां इनाम 5,000 रुपये होगा। यह ड्रा 4 दिसंबर, 2023 को आयोजित किया जाएगा।

इस अभियान अधीन लोगों को आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए प्रोत्साहित करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि इस योजना अधीन जिले के 13 सरकारी एवं 59 निजी सूचीबद्ध अस्पतालों में पूरे परिवार को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज की सुविधा प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा कि जिले में 263658 योग्य परिवारों को इस योजना के तहत कवर किया जा चुका है।

योजना के तहत घुटना रिप्लेसमैंट, हार्ट सर्जरी, कैंसर उपचार आदि अन्य बीमारियों के इलाज की सुविधा प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि योजना के लाभार्थी परिवारों में एन.एफ.एस.ए. राशन कार्ड धारक, जे-फॉर्म धारक किसान, पंजीकृत मजदूर, पंजीकृत छोटे व्यापारी, मान्यता प्राप्त और पीले कार्ड धारक शामिल है। उन्होंने आगे बताया कि लाभार्थी अपना कार्ड “आयुष्मान ऐप” के माध्यम से या वेबसाइट “beneficial.nha.gov.in” पर जाकर या अपने निकटतम आशा कार्यकर्ता या सूचीबद्ध अस्पतालों से संपर्क करके बनवा सकते है। इस बारे में अधिक जानकारी www.sha.punjab.gov.in से प्राप्त की जा सकती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें