Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

महिला ने पुलिस अधिकारियों पर लगाया घर में घुसकर तोड़फोड़ करने का आरोप

September 20, 2023

महिला ने पुलिस अधिकारियों पर लगाया घर में घुसकर तोड़फोड़ करने का आरोप

पटियाला के पुलिस स्टेशन लाहौरी गेट के मुख्य अधिकारी जसप्रीत काहलों और थाने में तैनात 2 कर्मचारियों पर आज एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए। पीड़ित महिला ने बताया कि सुबह करीब 7 बजे पुलिस अधिकारी हमारी गली में आये। पहले वे दूसरे लोगों के घर गए, फिर वे मेरे घर आए। जिन्होंने मेरे घर में तोड़फोड़ की।

महिला ने कहा कि मेरे माता-पिता नहीं हैं, हम 6 बहनें और 1 भाई हैं। मेरा भाई रेलवे में काम करता है। पुलिस हमें नाजायज परेशान कर रही है। वे मुझसे कह रहे हैं कि तुम नशा बेचती हो, पीड़िता ने कहा कि अगर मेरे पर कोई केस हो तो दिखाओ। पीड़ितों ने कहा कि मेरी मांग है कि इन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया जाए।

उधर, पुलिस स्टेशन लाहौरी गेट के मुख्य अधिकारी जसप्रीत काहलों ने महिला द्वारा लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि हमारा कोई भी कर्मचारी उनके घर नहीं गया और न ही हमने कोई तोड़फोड़ की। वह ड्रग्स बेचती है, हमारी टीम उस पर कड़ी नजर रख रही है।’ जल्द ही हम उसे नशे सहित काबू कर लेंगे।’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें