Site icon Dainik Savera Times

ससुराल वालों से साढ़े 56 लाख की ठगी मामले में महिला गिरफ्तार

खन्ना: सिटी थाना पुलिस ने 20 फरवरी 2025 को सुखविंदर वर्मा पत्नी संजीव वर्मा निवासी खन्ना की शिकायत पर उसके दामाद राहुल वर्मा, राहुल के पिता जीवन वर्मा और माता अरिता वर्मा उर्फ कोनी वर्मा निवासी गुरु हरि कृष्ण नगर प्रेम स्ट्रीट एल 2 खिलाफ केस दर्ज किया था। इस केस में राहुल वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं अब इस केस में कोनी वर्मा निवासी गुरु हरिकृष्ण नगर खन्ना हाल निवासी गणपति बिहार जमालपुर (लुधियाना) की गिरफ्तारी डाली गई। उसे अदालत ने अग्रिम जमानत दी जिसके बाद कोनी वर्मा को पुलिस की जांच में शामिल किया गया तथा गिरफ्तारी डालने के बाद जमानत पर रिहा किया गया। सुखविंदर वर्मा के अनुसार उसकी बेटी डिंपी वर्मा की कोर्ट मैिरज 14 जून 2019 को हुई थी।

लेकिन दोनों ने इस बात को छिपाकर रखा था। इसके बाद सितंबर 2019 में डिंपी वर्मा कनाडा चली गई थी। इसके बाद किसी रिश्तेदार ने उनकी जान पहचान राहुल वर्मा के परिवार के साथ करवाकर दोनों के रिश्ते की बात शुरू की थी। कोरोना में 25 अगस्त 2020 को डिंपी वर्मा जब कनाडा में थी तो लुधियाना में मंगनी कर दी गई थी। सारा खर्च डिंपी वर्मा ने खुद किया था और अपने पति को पैसे भेजे थे। 29 नवंबर 2021 को डिंपी वर्मा की राहुल के साथ शादी हुई। शादी के समय दहेज में जो मांगा गया वो दिया गया। शादी के बाद डिंपी अपने खर्च पर राहुल वर्मा को कनाडा लेकर गई। वहां राहुल वर्मा डिंपी से लड़ाई करता रहता था और मारपीट करता था। उसके पैसे खुद लेता था। इधर, खन्ना में राहुल वर्मा के परिवार वालों ने लुधियाना से खन्ना शिफ्ट होने के लिए मकान खरीदा तो उनसे 21 लाख रु पए लिए थे। कभी किसी काम को तो कभी किसी काम के लिए पैसे मांगते रहते थे। कुल 56 लाख 50 हजार रुपए लेकर बाद में देने से इनकार कर दिया। ऐसा करके उनके साथ धोखाधड़ी की गई।

ये भी पढ़ें-UAE से पंजाब लाया गया अमृतपाल मेहरों; की थी ‘इन्फ्लुएंसर कमल कौर भाभी’ की हत्या   

Exit mobile version