Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

7 साल लिव-इन में रहा, रंगरलियां मना कर छोड़ गया…महिला ने वीडियो बनाकर पिया फिनाइल

April 17, 2026

7 साल लिव-इन में रहा, रंगरलियां मना कर छोड़ गया…महिला ने वीडियो बनाकर पिया फिनाइल

पंजाब डेस्क: कपूरथला में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने ज़हर खाने से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड कर पूर्व सरपंच पर गंभीर आरोप लगाए है। वीडियो में महिला ने जंडियाली गांव के पूर्व सरपंच को अपनी बिगड़ी हुई ज़िंदगी का जिम्मेदार बताया है और आरोप लगाया है कि उसने उसके नाम पर कर्ज़ भी लिया।

महिला की हालत गंभीर

घटना के बाद महिला को तुरंत कपूरथला सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक इस संबंध में कोई केस दर्ज नहीं किया गया है।

मानसिक और सामाजिक तनाव में थी महिला

वीडियो में महिला ने अपना नाम मंजीत कौर है और वो फगवाड़ा की रहने वाली है। उसने कहा कि वह लंबे समय से मानसिक और सामाजिक तनाव में थी और उसे लगातार अपमान और तानों का सामना करना पड़ रहा था।

ये भी पढ़ें…

महिला ने लगाए गंभीर आरोप

महिला ने आरोप लगाया है कि 7-8 साल तक उसके साथ रहने के बाद, उसने वहाँ भी उसके साथ धोखा किया, उसकी ज़िंदगी बर्बाद कर दी और अपने घर वापस आ गया। रिश्ता खत्म होने के बाद जब वे गांव वापस आयी तो लोगों की बातें सुनने को मिल रहीं है। जिसे वह बर्दाश्त नहीं कर सकती। वह आत्महत्या करने जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें