Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

कपड़े प्रैस करने वाली ने घर में खोल रखा था ‘चिट्टा बार’; नशा कर रहे 7 लोगों समेत आंटी गिरफ्तार

October 27, 2026

कपड़े प्रैस करने वाली ने घर में खोल रखा था ‘चिट्टा बार’; नशा कर रहे 7 लोगों समेत आंटी गिरफ्तार

लुधियाना : चंडीगढ़ रोड स्थित एल.आई.जी. फ्लैट्स में कपड़ा प्रैस करने की आड़ में घर में चिट्टा बार खोला गया था। इस अवैध धंधे को चलाने वाली प्रैस वाली आंटी चिट्टा बेचती थी और अपने घर में ही चिट्टे का नशा करने के लिए जगह भी देती थी। मंगलवार को थाना डिवीजन नंबर 7 और सी.आई.ए. की टीमों ने संयुक्त तौर पर यहां रेड की। रेड के दौरान पुलिस ने प्रैस वाली आंटी के साथ वहां नशा कर रहे 7 लोगों को भी काबू किया। आरोपी नीलम रानी उर्फ प्रैस वाली आंटी से 50 ग्राम हैरोइन, इलैक्ट्रॉनिक कंडा व अन्य सामान बरामद किया गया है।

बाकि आरोपियों के नाम ताजपुर रोड निवासी ज्योति, गुरु अर्जुन देव नगर निवासी अजय, सलेम टाबरी निवासी अमित कुमार, गुरु गोबिंद सिंह नगर निवासी इंद्रजीत सिंह, जमालीपुर निवासी गौरव, न्यू मंगी निवासी जसविंदर सिंह और गुरु अर्जुन देव नगर निवासी कर्मजीत के रूप में हुई है। चंडीगढ़ रोड पर एल.आई.जी. फ्लैट्स में आरोपी नीलम रानी काफी समय से कपड़े प्रैस करने का काम करती थी। कपड़े प्रैस करने की आड़ में ही वह चिट्टे का भी कारोबार करने लगी। वह अपने ग्राहकों को चिट्टा बेचती और फिर अपने घर में ही उन्हें चिट्टे का नशा करने के लिए जगह भी देती।

काफी समय से उसका यह धंधा चल रहा था। आसपास के लोग इससे काफी परेशान थे। मामले के बारे में पुलिस को पता चला। इस पर मंगलवार को थाना डिवीजन नंबर 7 व सी.आई.ए. की टीमों ने कार्रवाई की और आरोपी नीलम को काबू किया। उससे 50 ग्राम हैरोइन, इलैक्ट्रॉनिक कंडा व अन्य सामान बरामद किया गया। पुलिस ने नीलम के घर से चिट्टा पी रहे लोगों को भी काबृू किया। ए.सी.पी. (पूर्वी) राज कुमार ने बताया कि आरोपियों को काबू कर लिया गया है। नशा बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें