Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

खेतों में काम खत्म कर आराम कर रहे थे मजदूर, तभी गिर गई कमरे की छत, 8 हुए…

August 3, 2024

खेतों में काम खत्म कर आराम कर रहे थे मजदूर, तभी गिर गई कमरे की छत, 8 हुए…

खन्ना : पंजाब के खन्ना के गांव फैजगढ़ में देर शाम एक कमरे की छत गिर गई। कमरे में मौजूद 8 मजदूर घायल बताए जा रहे हैं। इनमें से 5 मजदूर कमरे की छत गिरने से मलबे में दब गए। ग्रामीणों ने लोगों को बाहर निकाला और सिविल अस्पताल पहुंचाया। उधर, स्थिति को भांपते हुए एसएमओ डॉ. मनिंदर सिंह भसीन ने इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद कई डॉक्टरों को बुलाया और घायलों का इलाज शुरू किया।

घायलों की पहचान मोहम्मद कलीम (45), मोहम्मद कलाम (50), हरदेव शाह (60), मोहम्मद कासिम (50), सलाहुद्दीन (45), मोहम्मद शाहिद (60), मोहम्मद सादिक (55), मोहम्मद लतीफ (55) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, बिहार के मोतिहारी जिले के रहने वाले ये मजदूर खन्ना के गांव फैजगढ़ में एक किसान के खेत में काम करते हैं और खेतों में बने कमरे में रहते हैं। शुक्रवार देर शाम काम खत्म करने के बाद 6 मजदूर छत पर आराम कर रहे थे, जबकि दो मजदूर खाना बना रहे थे। तभी छत गिर गई। छत पर आराम कर रहे सभी 6 मजदूर और नीचे बैठे दो मजदूर मलबे में दब गए। आवाज सुनकर ग्रामीण एकत्र हुए और मजदूरों को बाहर निकाला। उन्हें आसपास के ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज किया।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें