
इस मौके पर राकेश राठौर ने यजित हुरिया को मिठाई खिलाई, उनका हौसला बढ़ाया और उनकी नई जिम्मेदारी के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। राकेश राठौर ने कहा कि युवा किसी भी संगठन की अहम ताकत होते हैं। संगठन में उन्हें जिम्मेदारियां सौंपने से उनके उत्साह, सक्रिय भागीदारी और संगठन में योगदान को और बढ़ावा मिलता है। उन्होंने विश्वास जताया कि यजित हुरिया युवाओं को संगठन से जोड़ने और युवा मोर्चा के माध्यम से पार्टी की गतिविधियों को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर BJP जालंधर जिला के पूर्व अध्यक्ष रमन पब्बी, जिला उपाध्यक्ष मनीष विज, करण शर्मा, हिमांशु चोपड़ा और अन्य BJP कार्यकर्ता भी मौजूद थे। उन्होंने यजित हुरिया को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।