Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

लुधियाना के गोबिंद नगर में नशा तस्कर भाई-बहन के घर पर चला पीला पंजा

October 25, 2025

लुधियाना के गोबिंद नगर में नशा तस्कर भाई-बहन के घर पर चला पीला पंजा

लुधियाना: थाना शिमलापुरी के अधीन इलाके में पुलिस ने नगर निगम के साथ मिलकर नशा तस्कर भाई-बहन के घर पर पीला पंजा चलाया। यह घर गोबिंद नगर इलाके में आरोपी रॉबिट सिद्धू का था, जहां पर उसकी बहन और परिवार भी नशे का नैटवर्कचलाने का काम कर रहे थे। आरोपी और उसकी बहन के खिलाफ पहले ही नशा तस्करी के आठ मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसकी 9 लाख 42 हजार रुपए की प्रॉपर्टी को अटैच करवाकर उसके घर को गिराने की कार्रवाई की।

इस दौरान ए.डी.सी.पी.-2 करणवीर सिंह, ए.सी.पी. सतविंदर सिंह व थाना शिमलापुरी के एस.एच.ओ. जतिंदर कुमार मौजूद रहे। डीसीपी इन्वैस्टिगेशन हरपाल सिंह ने बताया कि आरोपी रॉबिट सिद्धू और उसकी बहन पहले से ही नशा तस्करी के आठ मामले दर्ज हैं। आरोपी और उसका परिवार मिलकर पिछले दस वर्षो से इलाके में नशे का नैटवर्कचला रहे थे, जिससे इलाके के लोग काफी परेशान थे। इसके बाद अब युद्ध नशे के विरूद्ध के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी की प्रॉपर्टी को अटैच करवाकर उसके घर पर पीला पंजा चलवाने की कार्रवाई की।

ये भी पढ़ें : बाजार पर भू-राजनीतिक तनाव का असर, सेंसेक्स 1,097 अंक गिरकर बंद

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें