Site icon Dainik Savera Times

Punjab Crime: लाल रंग के सूटकेस में मिली युवती की लाश, शरीर पर बना ‘काकू’ नाम का टैटू

Young woman body found in red suitcase in Bathinda

Young woman body found in red suitcase in Bathinda

पंजाब डेस्कः बठिंडा जिले के गांव बहमन दीवाना में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक खाली प्लॉट में लाल रंग का सूटकेस संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। आसपास घूम रहे आवारा कुत्ते सूटकेस को खींच रहे थे, जिससे स्थानीय लोगों को शक हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सूटकेस को कब्जे में लिया।

सूटकेस खोलने पर मिला युवती का शव

पुलिस ने जब सूटकेस खोला तो उसमें एक युवती का शव बरामद हुआ। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी।

ये भी देखें :-

मोगा की रहने वाली थी मृतका

बाद में शव की पहचान मोगा जिले के बाघापुराना की रहने वाली मलिका के रूप में हुई। मृतका के शरीर पर ‘काकू’ नाम का टैटू बना हुआ था, जिससे पहचान में मदद मिली। बताया जा रहा है कि मलिका पिछले काफी समय से बठिंडा में रह रही थी।

दोस्त के साथ रह रही थी, परिवार सामने नहीं आया

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, मलिका बठिंडा में अपने किसी दोस्त के साथ रह रही थी। हालांकि वह दोस्त कौन है और कहां रहता है, इस बारे में अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल मृतका के परिवार का भी कोई सदस्य सामने नहीं आया है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले की जांच कई पहलुओं से की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि सूटकेस को वहां कौन और कब फेंककर गया। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।

ये भी पढे़ं ;-

Exit mobile version