Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

चंडीगढ़ में तेजधार हथियार से नौजवान की बेरहमी से हत्या, युवक की आंतें तक आई बाहर

December 31, 2022

चंडीगढ़ में तेजधार हथियार से नौजवान की बेरहमी से हत्या, युवक की आंतें तक आई बाहर

चंडीगढ़ के मौली जागरां कॉलोनी में तेजधार हथियार से एक नौजवान की निर्मम हत्या कर दी गई। घटना बीती रात को हुई। हमलावरों ने इतनी बुरी तरह चाकू से वार किए कि नौजवान की आंतें ही बाहर आ गई। जानकारी के मुताबिक एरिया के कुछ नशेड़ी युवकों ने छीना-झपटी के दौरान नौजवान की जान ले ली। मृतक की पहचान आशीष के रूप में हुई है। वहीं इस हमले में युवक के भाई को भी चोटें आई हैं। वह घटना के दौरान उसके साथ ही था।मृतक की उम्र लगभग 20 साल बताई गई है।

मृतक अपने परिवार के साथ ही कॉलोनी में रह रहा था। उसका एक भाई भी है। पता चला है कि भेलपुरी की रेहड़ी लगा कर वह घर का गुजर-बसर कर रहा था। मौली जागरां थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। दुबे एरिया निवासी और नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर अनिल कुमार दुबे ने कहा है कि मौलीजागरां में गुंडागर्दी लगातार बढ़ रही है। मौके पर पहुंच उन्होंने कहा कि पुलिस की ढीली कार्रवाई के चलते एरिया में लगातार अपराध बढ़ रहा है। यहां पर कानून-व्यवस्था भी खराब हो रही है। पुलिस पर अपराधियों को संरक्षण देने के भी आरोप लगाए गए हैं।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें