Last Updated: September 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

सामाजिक-आर्थिक विकास में नए विचारों और खोजों का प्रयोग करें नौजवान: मुख्यमंत्री

March 3, 2024

सामाजिक-आर्थिक विकास में नए विचारों और खोजों का प्रयोग करें नौजवान: मुख्यमंत्री

चंडीगढ़/ जालंधर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नौजवानों को राज्य के सामाजिकआर्थिक विकास में सक्रिय हिस्सेदार बनने के लिए अपने नए विचारों और खोजों का प्रयोग करने का न्यौता दिया। मान ने टी.आई.ई. सी.ओ.एन. को संबोधित करते हुए कहा कि वह हमेशा नए विचारों और खोजों के पक्षधर रहे हैं और आम आदमी को अधिक अधिकार देना समय की मुख्य जरूरत है। उन्होंने कहा कि इसलिए सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों में उद्यमी हुनर को बढ़ावा देने के लिए बिजनैस बलास्टरज स्कीम शुरू की गई है।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि नौजवानों के करियर के लिए मार्गदर्शन यकीनी बनाना समय की मुख्य जरूरत है, जिससे उनको बड़े स्तर पर सशक्त बनाया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में शिक्षा क्रांति के युग की शुरुआत करते हुए पंजाब सरकार ने राज्य में ‘स्कूल आफ एमिनैंस’ की स्थापना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने सरकारी दफ्तरों के कामकाज के समय में तबदीली का ऐतिहासिक फैसला लिया था, जिससे 55 मैगावाट बिजली की बचत हुई है। उन्होंने कहा कि इससे आम लोगों को झुलसती गर्मी से बच कर काम करवाने की सुविधा मिली।

मान ने कहा कि इससे किसानों को निर्विघ्न बिजली प्रदान करने में सहायता मिलती है और इससे यातायात को सुचारू बनाने में भी मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अलग-अलग रंगों वाले स्टांप पेपर लाई है, जो राज्य में औद्योगिक क्रांति के नए युग की शुरुआत करने की तरफ एक कदम है।

उन्होंने कहा कि पंजाब ऐसा पहला राज्य है जिसने उद्यमियों को अपने यूनिट स्थापित करने के लिए हरे रंग के स्टांप पेपर जारी किए हैं। जिससे राज्य के औद्योगिक विकास को अपेक्षित बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने इसको क्रांतिकारी कदम बताया, जिसका उद्देश्य राज्य में अपनी यूनिटें स्थापित करने के इच्छुक उद्यमियों के लिए कारोबार करने की सुविधा को उत्साहित करना है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें