Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रधानमंत्री बनने और अल्पसंख्यक आरक्षण पर अपना स्टैंड क्लियर करें कांग्रेस : राजीव बिंदल

May 6, 2024

प्रधानमंत्री बनने और अल्पसंख्यक आरक्षण पर अपना स्टैंड क्लियर करें कांग्रेस : राजीव बिंदल

शिमला (गजेंद्र) : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा राजीव बिंदल ने कहा कि भाजपा का स्टैंड क्लियर है हम पीएम नरेंद्र मोदी के काम पर वोट मांग रही है। गरीब कल्याण, महिला उत्थान, हिमाचल का सर्वांगीण विकास, एक लाख करोड़ का सड़क निर्माण, एम्स, अनेकों टनल का निर्माण, मेडिकल कॉलेज, बुक ड्रग पार्क, मेडिकल डिवाइस पार्क, 90:10 कैटेगरी स्टेट का दर्जा और अनेकों योगदान के लेकर हम जनता के बीच जा रहे हैं। देश आगे बढ़ रहा है तो केवल पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के कारण।

दूसरी ओर वर्तमान कांग्रेस पार्टी किस मुद्दे पर वोट मांग रही है यह समझ नहीं आ रहा है, वर्तमान में तो ऐसा प्रतीत होता है कि वह भाजपा को गाली देकर वोट मांग रहे हैं। मुख्यमंत्री प्रवास करते हैं एक गाली देते हैं और दूसरे स्थान पर पहुंचकर दूसरी गाली देते हैं। मुख्यमंत्री और उनके नेताओं के मुंह से एक भी शब्द विकास का नहीं निकलता है क्योंकि पिछले 18 महीने में इस सरकार ने कुछ किया ही नहीं।

उन्होंने कहा कि भाजपा का स्टैंड क्लियर है की हम जनमानस की सेवा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। देश और प्रदेश पीएम मोदी को अपना आदर्श मानता है। दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी स्पष्ट करें कि अगर कांग्रेस की सरकार केंद्र में बनती है तो उनका प्रधानमंत्री चेहरा कौन होगा क्या राहुल गांधी होंगे या को और ? वैसे तो कांग्रेस पार्टी को केंद्र में प्रतिपक्ष का दर्जा भी नहीं मिलने वाला है। कांग्रेस पार्टी को अल्पसंख्यक आरक्षण पर भी अपना स्टैंड क्लियर करना चाहिए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें