सवेरा ब्यूरो। जालंधर देहाती एरिया में यूटयबर रोजर संधू के घर ग्रेनेड हमले के साजिशकर्ता याशीन अख्तर उर्फ जीशान उर्फ सिकंदर ने भी हमले की जिम्मेदारी ले ली। याशीन ने एक ओडियो जारी कर इस हमले की जिम्मेदारी ली है। ओडियो में याशीन बोल रहा है कि यह हमला उसने शहजाद भट्टी और आतंकी हैप्पी पशिया के साथ मिलकर करवाया है। उसे ओडियो में यह कहते हुए सुना जा सकता है कि पूर्व मंत्री उनके साथियों को लेकर पुलिस को सूचना देते थे।
लॉरैंस बिशनोई का दामन छोड़ शहजाद भट्टी का दामन थाम चुका है याशीन, पाकिस्तान में भी होने की आशंका
विशवशनीय सूत्रों की माने तो याशीन अख्तर लॉरैंस गैंग का दामन छोड़ पाकिस्तानी डोन शहजाद भट्टी का दामन थाम चुका है। यह भी कहा जा रहा है कि याशीन आईएसआई के इशारों पर नाच रहा है। सूत्रों का यह भी कहना है कि याशीन इस समय पाकिस्तान में भी हो सकता है। मुंबई में बाबा सिद्दकी की हत्या के बाद वह भारत छोड़ कर फरार हो गया था जिसके बाद उसकी संभावित लोकेशन नेपाल में सामने आई थी। जानकारी है कि वह नेपाल से शहजाद भट्टी की सहायता से पाकिस्तान पहुंच गया है।
ये भी पढ़ें- ईस्टर के मौके पर रूस-यूक्रेन का बड़ा फैसला, लगाया 32 घंटे का युद्धविराम

