Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमृतसर पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय नशा तस्करी का किया भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

July 1, 2024

अमृतसर पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय नशा तस्करी का किया भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

अमृतसर: अमृतसर देहात पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय नशा तस्करी के नैटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक बड़े नैटवर्कका भंडाफोड़ कर 500 ग्राम आइस ड्रग्स, 1 किलो हैरोइन, 3 राइफल, 2 गाड़ियां, सोने के जेवरात, 4.95 लाख की ड्रग मनी और 9 मोबाइल बरामद कर 6 तस्करों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी अमृतसर देहात सत्येंद्र सिंह ने बताया कि सीआईए स्टाफ अमृतसर देहात की पुलिस को सूचना मिली थी कि क्रास बॉर्डर तस्करी करने वाला गिरोह थाना कंबो के अंतर्गत आते इलाके में मौजूद है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर जुगराज सिंह उर्फ बल, रणजीत सिंह, प्रभजीत सिंह उर्फ भाना, मंगल सिंह उर्फ मिट्ठू, जगरूप सिंह उर्फ राजू और आकाशदीप सिंह उर्फ आकाश को गिरफ्तार कर लिया।

थाना कंबो में केस दर्ज किया गया है। पकड़े गए सभी आरोपियों के तार कुख्यात गैंगस्टरों और पाकिस्तानी तस्करों से जुड़े हुए हैं। पूछताछ के दौरान सामने आया कि बरामद की गई 12 बोर की राइफल गोपी यूके नाम के गैंगस्टर द्वारा उन्हें दी गई है। गिरफ्तार किया गया तस्कर मंगल सिंह पाकिस्तानी तस्कर कालू चेयरमैन का नजदीकी है और कालू के संपर्क में है। कालू ही उसे पाकिस्तान से नशा भेज रहा है। पकड़ा गया युवराज सिंह बॉर्डर एरिया में रहता है और अपने घर में ही तस्करों को पनाह देता है। पाकिस्तान से आने वाले नशे को युवराज के घर रखा जाता है। पुलिस तस्करों की प्रॉपर्टी के बारे में भी रिपोर्ट तैयार कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें