Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

गन पॉइंट पर आढ़ती से 15 लाख लूटे, कार भी ले गए

October 8, 2026

गन पॉइंट पर आढ़ती से 15 लाख लूटे, कार भी ले गए

₹15 Lakh Robbed from Arhtiya at Gunpoint  : लुधियाना। खन्ना में गुरुवार को HDFC बैंक के बाहर दिनदहाड़े लूट की वारदात से सनसनी फैल गई। अमलोह से पेमेंट लेने पहुंचे आढ़ती से दो लुटेरों ने गन पॉइंट पर करीब 15 लाख रुपये की नकदी लूट ली और उसकी वेन्यू कार लेकर मंडी गोबिंदगढ़ की ओर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके को सील कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

लुटेरों के मंडी गोबिंदगढ़ की तरफ भागने की खबर है। आढ़ती के अनुसार बैंक से पैसे लेकर जैसे ही वे अपनी गाड़ी में बैठे, दो लुटेरों ने उन्हें गन पॉइंट पर ले लिया। लुटेरों ने आढ़ती से 15 लाख रुपए लूटे और उनकी गाड़ी भी लेकर भाग गए। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और लुटेरों की तलाश जारी है। पुलिस अभी लुटेरों का पीछा कर रही है। कैश छीनने के बाद लुटेरे आढ़ती की वेन्यू कार को लेकर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार आढ़ती का नाम अभी सामने नहीं आया है। अमलोह के गांव भद्दलथूहा में आढ़ती का कारोबार है। खन्ना में भी कारोबार के सिलसिले में पैसों का लेनदेन करते हैं। धान का सीजन चल रहा है। किसानों को फसल के भुगतान या अन्य कामकाज को लेकर बड़ी पेमेंट का आदान प्रदान करते रहते हैं। पेमेंट लेने के लिए ही वह बैंक पहुंचे थे। जैसे ही पेमेंट लेकर बाहर निकले तो ये वारदात हो गई। खन्ना की सिटी थाना 1 की पुलिस जांच कर रही है।

एसएचओ हरविंदर सिंह ने लूट की वारदात की पुष्टि की है। सूचना मिलते ही एसएसपी डाॅ. दर्पण आहलूवालिया ने तुरंत पूरे इलाके को सील करवा दिया। सिटी थाना 1 और सीआईए स्टाफ की टीमें लुटेरों की तलाश कर रही हैं। वहीं, एक टीम सीसीटीवी भी खंगाल रही है ताकि आरोपियों का सुराग मिल सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें