
14-year-old boy created history in IPL: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 47वें मैच में आज गुजरात टाइटन्स का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स में खेला जा रहा है। राजस्थान रॉयल्स अपना सम्मान बचाने के इरादे से मैदान में उतरी है। इस मैच में टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। गुजरात टाइटन्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 209 रन बनाए। गुजरात ने राजस्थान के सामने 210 रनों का टारगेट रखा।
Age: 1⃣4⃣
Power: Unreal 💪Maiden #TATAIPL Fifty for Vaibhav Suryavanshi and also the fastest this season in just 1⃣7⃣ deliveries🫡#RR 87/0 after 6 overs.
Updates ▶ https://t.co/HvqSuGgTlN#RRvGT | @rajasthanroyals pic.twitter.com/qY7jVvJSYc
— IndianPremierLeague (@IPL) April 28, 2025
इसके जवाब में उतरी राजस्थान का स्कोर 12 ओवर के बाद 166-1 है. 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने इस मैच में महज 35 गेंद में शतक जड़ दिया है। वैभव ने इस दौरान 11 छक्के और 7 चौके लगाए। इस मैच में 14 साल के वैभव सूर्यवंशी का बल्ला गरजा है। वैभव ने 17 गेंदों में 50 रन जड़कर इतिहास रचा है. ये पचासा वैभव के आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक है।
वैभव इस सीजन के सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। वैभव सूर्यवंशी का यह आईपीएल में तीसरा ही मुकाबला है। उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ डेब्यू मैच में अपनी पहली ही गेंद पर शार्दुल ठाकुर को छक्का मारा था। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास में सबसे कम उम्र में शतक जड़ने वाले बल्लेबाज भी वैभव सूर्यवंशी बने हैं।
वैभव ने केवल 14 साल की उम्र में ऐतिहासिक पारी खेली और मैदान पर इतिहास रच दिया। वैभव से पहले इस लिस्ट में यशस्वी जयसवाल का नाम आता है, जिन्होंने 21 साल 123 दिनों में शतक लगाया था। वहीं, तीसरे पर संजू सैमसन का नाम है। उन्होंने 22 साल 141 दिनों में शतक लगाया था।
IPL में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी
2013: 30 गेंद – क्रिस गेल (RCB) बनाम PWI, बेंगलुरु
2024: 35 गेंद – वैभव सूर्यवंशी (RR) बनाम GT, जयपुर
2010: 37 गेंद – यूसुफ पठान (RR) बनाम MI, मुंबई
2013: 38 गेंद – डेविड मिलर (PBKS) बनाम RCB, मोहाली
मेष: दिन शुभ रहेगा...