Last Updated: November 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

एवर्टन से 2 . 0 से हार के बाद लिवरपूल की Premier League खिताब जीतने की उम्मीदों को झटका

April 25, 2024

एवर्टन से 2 . 0 से हार के बाद लिवरपूल की Premier League खिताब जीतने की उम्मीदों को झटका

लिवरपूल: एवर्टन से 2 . 0 से हारने के बाद लिवरपूल की प्रीमियर लीग फुटबॉल खिताब जीतकर जर्गेन क्लोप को शानदार विदाई देने की उम्मीदों को करारा झटका लगा। एवर्टन के लिये जाराड ब्रांथवेट और डोमिनिक कालवर्ट लिविन ने गोल दागे। हार के बाद क्लोप ने कहा ,‘‘ मैं इस हार के लिये माफी ही मांग सकता हूं। हम बेहतर खेल सकते थे लेकिन नहीं खेले और यही वजह है कि हार गए।

इस हार से लिवरपूल अब शीर्ष पर काबिज आर्सनल से तीन अंक पीछे दूसरे स्थान पर है । मौजूदा चैम्पियन मैनचेस्टर सिटी उससे एक ही अंक पीछे है। वहीं एक अन्य मैच में मैनचेस्टर युनाइटेडने शेफील्ड युनाइटेड को 4 . 2 से हराया । युनाइटेड अब तालिका में छठे स्थान पर है। बोर्नमाउथ ने वोल्व्स को 1 . 0 से मात दी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें