Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

केवल भारत और पाकिस्तान के मैच के लिए रखा गया है सुरक्षित दिन

September 8, 2023

केवल भारत और पाकिस्तान के मैच के लिए रखा गया है सुरक्षित दिन

कोलंबो: मौसम के मौजूदा मिजाज को देखते हुए एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) ने भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार 10 सितंबर को यहां होने वाले एशिया कप सुपर चार मैच के लिए सुरक्षित दिन (रिजर्व डे) रखने का फैसला किया है। हालांकि श्रीलंका में होने वाले सुपर चार के अन्य मैचों के लिए सुरक्षित दिन नहीं रखा गया है। इसका मतलब है कि अगर भारत और पाकिस्तान के बीच इस मैच में बारिश खलल डालती है तो अगले दिन खेल वहीं से शुरू होगा जहां पर उसे रोका गया था।

एसीसी ने बयान में कहा,‘‘ भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 10 सितंबर 2023 को होने वाले एशिया कप सुपर चार मैच के लिए एक सुरक्षित दिन रखा गया है।’’ बयान के अनुसार,‘‘ अगर खराब मौसम के कारण भारत और पाकिस्तान के मैच को रोका जाता है तो फिर 11 सितंबर को खेल वहीं से शुरू होगा जहां पर उसे रोका गया था।’’ एशिया कप का फाइनल 17 सितंबर को खेला जाएगा जिसके लिए पहले ही सुरक्षित दिन की व्यवस्था कर दी गई थी। भारत और पाकिस्तान के बीच लीग चरण का मैच बारिश के कारण पूरा नहीं हो पाया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें