Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

अब्दुल समद टीम में अपनी उपयोगिता साबित करने के लिए बेताब था: हेमांग बदानी

May 8, 2023

अब्दुल समद टीम में अपनी उपयोगिता साबित करने के लिए बेताब था: हेमांग बदानी

जयपुर: सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजी कोच हेमांग बदानी ने कहा कि राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अंतिम गेंद पर छक्का जड़कर टीम को रोमांचक जीत दिलाने वाले अब्दुल समद लगातार असफलताओं के बाद टीम में अपनी उपयोगिता साबित करने के लिए बेताब थे।यह 21 वर्षीय खिलाड़ी 2020 के सत्र से सनराइजर्स की टीम में है लेकिन कभी उपयोगी योगदान नहीं दे पाया। रविवार को हालांकि उन्होंने सात गेंदों पर 17 रन बनाए जिससे सनराइजर्स 215 रन का लक्ष्य हासिल करने में सफल रहा।

सनराइजर्स को अंतिम गेंद पर चार रन की जरूरत थी। संदीप शर्मा ने समद को कैच आउट करा दिया लेकिन यह गेंद नोबॉल निकल गई। इसके बाद समद ने फ्री हिट पर छक्का जड़कर अपनी टीम को जीत दिलाई।बदानी ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा,‘‘ यह हमारे लिए बहुत अच्छी जीत रही क्योंकि इससे हमें लय मिल गई है। हम कुछ मैचों का सकारात्मक अंत नहीं कर पाए थे। विशेषकर केकेआर के खिलाफ मैच जिसमें हमें आखिरी ओवर में नौ रन चाहिए थे।

इसके अलावा दिल्ली के खिलाफ घरेलू मैदान पर खेले गए मैच में भी हमें जीत दर्ज करनी चाहिए थी।’’ बदानी ने कहा कि अब्दुल समद केकेआर के खिलाफ मिली हार के बाद काफी निराश था।उन्होंने कहा,‘‘ मैं समद को पूरे अंक दूंगा। पिछले मैच के बाद वह पहला व्यक्ति था जो मेरे पास आया और उसने कहा कि मुझे टीम को जीत दिलानी चाहिए थी। वह मैच का सकारात्मक अंत नहीं कर पाया था और इससे काफी नाखुश था। वह सोच रहा था कि टीम ने उसे रिटेन किया है और उसे अपनी उपयोगिता साबित करनी चाहिए।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें