Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Abhishek Sharma T-20 क्रिकेट में दूसरे सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले भारतीय बने

January 26, 2026

Abhishek Sharma T-20 क्रिकेट में दूसरे सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले भारतीय बने

गुवाहाटी: न्यूजीलैंड के खिलाफ बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए टी-20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने महज 14 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। इसी के साथ 25 वर्षीय खिलाड़ी टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं। अभिषेक शर्मा ने 20 गेंदों में 5 छक्कों और 7 चौकों के साथ 68 रन की नाबाद पारी खेली।

टी-20 क्रिकेट में फुल मैंबर टीम के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक लगाने वालों की सूची में युवराज सिंह शीर्ष पर हैं, जिन्होंने साल 2007 में इंगलैंड के विरुद्ध महज 14 गेंदों में 50 रन पूरे किए थे। विदेशी खिलाड़ियों में जान फ्रायलिंक (13 गेंद) और कॉलिन मुनरो (14 गेंद) शीर्ष-2 खिलाड़ियों में हैं। टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 25 या उससे कम गेंदों में अर्धशतक पूरा करने के मामले में अभिषेक शर्मा शीर्ष पर पहुंच गए हैं। अभिषेक ने अब तक 9 बार यह कारनामा किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें