
Abhishek Sharma special celebration: आईपीएल 2026 में एक यादगार प्रदर्शन करते हुए अभिषेक शर्मा ने ऐसा शतक जड़ा, जिसने न सिर्फ मैच का रुख बदल दिया बल्कि फैंस के दिल भी जीत लिए। सनराइजर्स हैदराबाद के इस युवा बल्लेबाज ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 68 गेंदों पर नाबाद 135 रन की तूफानी पारी खेली। इस पारी में अभिषेक ने 10 छक्के और 10 चौके शामिल थे।
अनोखे अंदाज में शतक का जश्न
अभिषेक का शतक जितना खास था, उसका जश्न उससे भी ज्यादा चर्चा में रहा। उन्होंने क्रीज के बीच खड़े होकर दोनों हाथ मोड़ते हुए एक अलग अंदाज में सेलिब्रेशन किया जिसे देखकर फैंस हैरान रह गए।
Incredible knock, iconic celebration 🙌
An Abhishek Sharma special lights up Hyderabad 💯
Updates ▶️ https://t.co/VgUjXDlrDh#TATAIPL | #KhelBindaas | #SRHvDC | @SunRisers | @OfficialAbhi04 pic.twitter.com/QUWtkWuX0D
— IndianPremierLeague (@IPL) April 21, 2026
मैच के बाद जब उनसे इस खास अंदाज के बारे में पूछा गया, तो अभिषेक ने इसका दिल छू लेने वाला मतलब बताया। उन्होंने कहा कि यह जश्न फैंस के प्यार और समर्थन के प्रति आभार जताने का तरीका था। पूरे टूर्नामेंट में मिले सपोर्ट को उन्होंने इस इशारे के जरिए लौटाने की कोशिश की।
View this post on Instagram
बहन के लिए खास समर्पण
इस सेलिब्रेशन के पीछे एक भावनात्मक कारण भी था। अभिषेक ने बताया कि उनकी बहन मैच देखने स्टेडियम नहीं आ सकीं क्योंकि वह संक्रमण से जूझ रही हैं। ऐसे में उन्होंने अपना शतक और यह खास जश्न अपनी बहन को समर्पित किया।
उनकी बहन कोमल ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए अपनी तबीयत की जानकारी दी और अपने भाई के इस शानदार प्रदर्शन पर खुशी जताई। उन्होंने लिखा कि अभिषेक द्वारा पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में उनका जिक्र करना उनके लिए बेहद खास पल था।
View this post on Instagram
आंकड़ों में भी टॉप पर अभिषेक
इस विस्फोटक पारी के बाद अभिषेक शर्मा सिर्फ मैच के हीरो नहीं रहे, बल्कि पूरे टूर्नामेंट में भी शीर्ष पर पहुंच गए हैं। 7 मैचों में 323 रन बनाकर वह इस समय सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। साथ ही 27 छक्कों के साथ वह इस सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में भी नंबर एक पर हैं।
ये भी पढ़ें- Weather: इन 6 राज्यों में आसमान से बरसेगी आग, तो पहाड़ों में होगी बरसात, जानें कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
मेष: दिन शुभ रहेगा...