Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंडर 19 टूर्नामेंट में अफगानिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को 47 रनों से दी मात

December 31, 2023

अंडर 19 टूर्नामेंट में अफगानिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को 47 रनों से दी मात

जोहान्सबर्ग: ल्लाह गजनफर और अरब गुल के चार-चार विकेटों की शानदार गेंदबाजी की बदौलत रविवार को तीन देशों के एकदिवसीय अंडर 19 क्रिकेट टूर्नामेंट में अफगानिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को 47 रनों से हरा दिया है।

आज यहां दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज मार्टिन खुमालो चार विकेट और क्वेना मफाका तीन विकेट ने अपने कप्तान के फैसले को सही साबित करते हुए पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान को 39 ओवर में 174 रन पर समेट दिया। अफगानिस्तान के लिए रहीमुल्लाह जुर्मती 47 रन, जमशेद जादरान 33 रन, हसन ईसाखिल 31 रन, वफीउल्लाह तराखिल 17 रन बनाये।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें