Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

अफगानिस्तान-पाकिस्तान तनाव पर क्रिकेटर्स का फूटा गुस्सा: राशिद खान बोले– “हमारी राष्ट्रीय गरिमा पहले”

October 18, 2025

अफगानिस्तान-पाकिस्तान तनाव पर क्रिकेटर्स का फूटा गुस्सा: राशिद खान बोले– “हमारी राष्ट्रीय गरिमा पहले”

Afghanistan Cricket : पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच राजनीतिक और सैन्य तनाव अब खेल जगत में भी खुलकर सामने आ गया है। पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान के पक्तिका प्रांत में किए गए कथित एयरस्ट्राइक में तीन युवा अफगान क्रिकेटरों की मौत के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने पाकिस्तान में होने वाली आगामी त्रिकोणीय सीरीज से हटने का बड़ा फैसला किया है। अब इस फैसले को देश के प्रमुख खिलाड़ियों का भी समर्थन मिल रहा है।

राशिद खान का पाकिस्तान पर तीखा हमला

दुनियाभर में अफगान क्रिकेट का चेहरा बन चुके राशिद खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा- अफ़ग़ानिस्तान पर हाल ही में हुए पाकिस्तानी हवाई हमलों में नागरिकों की जान जाने से मुझे गहरा दुख हुआ है। यह एक ऐसी त्रासदी है जिसमें महिलाओं, बच्चों और उन महत्वाकांक्षी युवा क्रिकेटरों की जान चली गई, जो विश्व मंच पर अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का सपना देखते थे। नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना पूरी तरह से अनैतिक और बर्बर है। ये अन्यायपूर्ण और गैरकानूनी कार्रवाइयां मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन हैं और इन्हें नज़रअंदाज़ नहीं किया जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें – देश की ताकत बना UP: ब्रह्मोस मिसाइलों की पहली खेप का राजनाथ सिंह और CM योगी ने किया शुभारम्भ

इन अनमोल निर्दोष लोगों की जान जाने के बाद, मैं पाकिस्तान के खिलाफ आगामी मैचों से हटने के एसीबी के फैसले का स्वागत करता हूँ। मैं इस कठिन समय में अपने लोगों के साथ हूं, हमारी राष्ट्रीय गरिमा सबसे पहले आनी चाहिए।

अन्य खिलाड़ियों का भी आया समर्थन

राशिद खान के अलावा टीम के तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी और अनुभवी खिलाड़ी गुलबदीन नईब ने भी हमले की कड़ी निंदा की है। फजलहक फारूकी ने पोस्ट लिखा,”अत्याचारियों द्वारा नागरिकों और हमारे घरेलू क्रिकेट खिलाड़ियों की शहादत एक बहुत बड़ा और अक्षम्य अपराध है। ईश्वर शहीदों को स्वर्ग प्रदान करे और अत्याचारियों को अपने क्रोध से अपमानित और बंदी बनाए। खिलाड़ियों और नागरिकों की हत्या कोई सम्मान नहीं, बल्कि कायरता की पराकाष्ठा है!”

गुलबदीन नईब ने ट्वीट किया:
उन्होंने लिखा, “हम पक्तिका के अरगुन में हुए कायरतापूर्ण सैन्य हमले से बेहद दुखी हैं, जिसमें निर्दोष नागरिक और साथी क्रिकेटर शहीद हो गए। पाकिस्तानी सेना का यह क्रूर कृत्य हमारे लोगों, गौरव और स्वतंत्रता पर हमला है, लेकिन यह अफ़गानिस्तान के जज्बे को कभी नहीं तोड़ पाएगा।”

ट्राई सीरीज पर स्थायी विराम?
अफगानिस्तान, पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच नवंबर में प्रस्तावित त्रिकोणीय टी20 सीरीज अब अधर में लटक गई है। ACB के इस निर्णय के बाद सीरीज का आयोजन लगभग असंभव माना जा रहा है। अभी तक श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड या ICC की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन क्षेत्रीय तनाव को देखते हुए इस सीरीज को रद्द किया जाना तय माना जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें