Site icon Dainik Savera Times

पंजाब किंग्स से जुड़ने के बाद से सीनियर खिलाड़ी होने का अहसास हो रहा : Arshdeep Singh

मुल्लांपुर: भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने कहा कि जबसे वह पंजाब किंग्स की टीम से जुड़े हैं तबसे उन्हें सीनियर खिलाड़ी होने का अहसास हो रहा है तथा उन्होंने उन पर भरोसा दिखाने के लिए इस आईपीएल फ्रैंचाइजी का आभार व्यक्त किया। यह 26 वर्षीय खिलाड़ी जब किशोर था तभी पंजाब किंग्स से जुड़ गया था और तबसे वह इस टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं और उसकी तेज गेंदबाजी की अगुवाई कर रहे हैं। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने कैंडिड विद किंग्स एपिसोड के दौरान कहा, ‘जबसे मैं पंजाब किंग्स से जुड़ा हूं तबसे पहले साल को छोड़कर मुझे अहसास होने लगा था कि मैं सीनियर खिलाड़ी हूं।

मैं पिछले 7 साल से इस टीम से जुड़ा हूं तथा पहले साल के बाद मुझे महसूस होने लगा था कि मुझे बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।’ उन्होंने कहा, ‘मुझे जो जिम्मेदारी दी गई उससे मुझे भारतीय टीम और फ्रैंचाइजी टीम में एक खिलाड़ी और एक व्यक्ति के रूप में बेहतर बनने में मदद मिली।’ उन्होंने कहा, ‘मेरी भूमिका काफी पहले स्पष्ट कर दी गई थी और इसलिए मैं जानता था कि मैच के महत्वपूर्ण पलों में मुझे कोई गलती नहीं करनी है क्योंकि ऐसे समय में रणनीति के अनुसार काम नहीं करने पर टीम गंभीर संकट में पड़ सकती है।’

ये भी पढ़ें: जनता के विरोध प्रदर्शन के आगे झुकी पाकिस्तान सरकार, कम किए पेट्रोल के दाम

Exit mobile version