Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत के खिलाफ 1-4 से श्रृखंला गंवाने के बाद बेन स्टोक्स ने कहा , बैजबॉल शैली ने नहीं बल्कि भारत के युवा जोश से हारे

March 10, 2024

भारत के खिलाफ 1-4 से श्रृखंला गंवाने के बाद बेन स्टोक्स ने कहा , बैजबॉल शैली ने नहीं बल्कि भारत के युवा जोश से हारे

धर्मशाला: बैजबॉल शैली को लेकर भारत में आलोचना का शिकार बनी इंग्लैंड टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने कहा कि युवा खिलाड़यिों से सजी भारतीय टीम ने घरेलू परिस्थितियों में शानदार प्रदर्शन किया और उसका सामना हमारे खिलाड़ी नहीं कर सके।

भारत के खिलाफ 1-4 से श्रृखंला गंवाने के बाद स्टोक्स ने कहा ‘‘ यह सच है कि बैजबॉल शैली भारतीय पिचों पर कारगर साबित नहीं हो सकी मगर टीम की हार का कारक यह कतई नहीं था। भारत ने हमेशा मुश्किल परिस्थितियों से निकलने का रास्ता ढूंढ लिया जिससे वह अपनी घरेलू परिस्थितियों में धाकड़ बना रहा।’’

उन्होने कहा ‘‘ हमने काफी युवा खिलाड़यिों को खेलते हुए देखा जिन्होंने भारत के लिए बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। पहले मैच के बाद से भारतीय टीम काफी शानदार रही। 4-1 की जीत से यह साफ दिखता है। ’’

स्टोक्स ने कहा ‘‘ मैं बहुत निराश हूं, खुद के लिए ही बल्कि टीम के लिए क्योंकि इस दौरे के लिए हमने कितनी मेहनत की थी। हम यहां काफी उम्मीदें लेकर आये थे और हमें पूरा भरोसा था कि हम इन्हें पूरा भी कर सकते हैं जिसके लिए हमने अच्छी शुरूआत भी की लेकिन श्रृंखला 1-4 से गंवाने के बाद मैं ही नहीं बल्कि पूरी टीम कहेगी कि हम अंतिम चार मैच में पूरी तरह विफल रहे। ’’

उन्होने कहा ‘‘ विफलता खेल में टीमों के लिए बेहतरीन शिक्षक है। आप विफलता और निराशा को हावी होने दे सकते हो लेकिन आप विफलताओं से सीखते हो और सुनिश्चित करते हो कि आपका उत्साह कम नहीं हो। ’’ प्रदीप
वार्ता

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें