Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज हारने के बाद क्या भारतीय बल्लेबाज स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ खेलना भूल गए हैं

October 27, 2024

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज हारने के बाद क्या भारतीय बल्लेबाज स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ खेलना भूल गए हैं

नई दिल्ली: एक समय था जब भारत को घरेलू मैदान पर स्पिन के बेहतर खिलाड़ी होने का फायदा मिलता था। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि वह दौर बीत चुका है। सवाल यह है कि क्या भारतीय क्रिकेट टीम अब ट्रैक और पिच को ज्यादा तवज्जो दे रही है क्योंकि हर फ्लॉप शो के बाद उनका यह बहाना जगजाहिर हो चुका है।

नवजोत सिंह सिद्धू, सचिन तेंदुलकर,वीवीएस लक्ष्मण, राहुल द्रविड़, वीरेंद्र सहवाग और मौजूदा समय में विराट कोहली, ये सभी वह बल्लेबाज थे जिन्होंने दिग्गज स्पिनरों को भी अपनी सूझबूझ और बल्लेबाजी से पछाड़ दिया था। इन स्पिनरों के लिस्ट में शेन वॉर्न और मुथैया मुरलीधरन का नाम शामिल थाा।

टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली जो स्पिन के खिलाफ पूरा लुत्फ उठाकर खेलते थे। बीते कुछ समय से स्पिनरों के सामने संघर्ष करते नजर आए हैं। स्पिनर्स में भी विराट कोहली को सबसे ज्यादा बाएं हाथ के गेंदबाजों ने परेशान किया है।

2020 के बाद से भारतीय बल्लेबाजों को घर पर स्पिन के अनुकूल सतहों पर बल्लेबाजी करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा है, जो 2020 के बाद से घर पर उनके गिरते बल्लेबाजी औसत से स्पष्ट है। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा का औसत काफी नीचे है।

पिछले कुछ महीने और साल टीम इंडिया ने अपनी खामियों पर ध्यान देने से ज्यादा पिच और कंडीशन की गलतियां गिनाई है। यही वजह है कि बीते कुछ समय से टीम इंडिया की ताकत माने जाने वाली बल्लेबाजी अब कमजोरी बन गई है। एक समय था जब भारतीय बल्लेबाज स्पिन के विशेषज्ञ माने जाते थे, लेकिन अब दौर बदल चुका है।

न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज साइमन डूल का मानना ​​है कि यह गलत धारणा है कि भारतीय बल्लेबाज स्पिन को अन्य बल्लेबाजों से बेहतर खेलते हैं। बेंगलुरु में भारतीय बल्लेबाजी पहली पारी में बुरी तरह फ्लॉप हुई, जिसका खामियाजा उन्हें हार से चुकाना पड़ा। वहीं, एक बार फिर पुणे टेस्ट में भी यही नजारा दिखा।

इसका सबसे बड़ा उदाहरण भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में नजर आया। पुणे में हुए दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा, जिसके चलते उसने यह टेस्ट सीरीज भी गंवा दी है। न्यूजीलैंड ने सीरीज में इतिहास रचते हुए 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। वहीं, ये पहला मौका है जब न्यूजीलैंड ने भारत को उसी के घर में टेस्ट सीरीज में हराया है। इसी के साथ टीम इंडिया का भारत में लगातार टेस्ट सीरीज जीतने का सिलसिला भी टूट गया है।

आमतौर पर घरेलू स्पिनिंग ट्रैक पर दबदबा रखने वाली भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ मिशेल सैंटनर की स्पिन के कारण संघर्ष करना पड़ा, जिसके कारण उनकी बल्लेबाजी ध्वस्त हो गई। सैंटनर ने मैच में कुल 13 विकेट झटके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें