Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

AIU ने भारतीय हैमर-थ्रोअर K.M,Rachna को स्टेरॉयड के इस्तेमाल के कारण 12 साल के लिए किया निलंबित

February 14, 2024

AIU ने भारतीय हैमर-थ्रोअर K.M,Rachna को स्टेरॉयड के इस्तेमाल के कारण 12 साल के लिए किया निलंबित

30 वर्षीय भारतीय हैमर थ्रोअर को एआईयू और भारत के राष्ट्रीय डोपिंग रोधी प्राधिकरण (एनएडीए) द्वारा किए गए परीक्षणों में प्रतिबंधित पदार्थों स्टैनोजोलोल, मेथेनडिएनोन, डीएचसीएमटी और क्लेनब्यूटेरोल की उपस्थिति/उपयोग के लिए दंडित किया गया है।

विश्ज़्व एथलेटिक्स के डोपिंग रोधी स्वतंत्र निकाय, एआईयू ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि रचना का निलंबन 24 नवंबर, 2023 से 23 नवंबर, 2035 तक कायम रहेगा। रचना का यह दूसरा डोपिंग रोधी नियम का उल्लंघन है। इससे पहले 10 फरवरी, 2015 को एकत्र किए गए।

नमूने में मेटेनोलोन मिलने पर उन्ज़्हें चार साल के लिए 18 मार्च, 2015 से 17 मार्च, 2019 तक अयोग्य घोषित किया गया था। रचना ने 24 सितंबर, 2023 को पटियाला में दो गैर-प्रतिस्पर्धा परीक्षणों के दौरान दो नमूने दिए थे। उन्होंने नाडा इंडिया द्वारा आयोजित परीक्षणों में 37वें राष्ट्रीय खेल गोवा में एक प्रतियोगिता से पहले भी नमूना दिया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें